Deoli News : देवली थाना क्षेत्र के एक गांव की दिव्यांग विवाहिता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं।
देवली थाने के हैडकांस्टेबल रामनारायण गुर्जर ने बताया कि पीडि़ता ने आरोप लगाया कि गांव निवासी लोकेश उसे झांसा देते हुए जयपुर ले गया। जहां करीब 4 से 5 माह तक दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला ने जब शादी की बात की तो, आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। गत २ जून को आरोपी उसे वापस घर छोड़ गया। मामले की जांच थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह करेंगे।