देवली : बीमारी से मुक्ति का झांसा देकर, तांत्रिक ने कर दी गन्दी हरकत, पुलिस ने किया तांत्रिक को गिरफ्तार

Manish Bagdi
1 Min Read
Deoli News : देवली थाना पुलिस ने शुक्रवार को महिलाओं को बीमारी से मुक्ति का झांसा देकर अश्लील हरकत करने के मामले में एक ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। उक्त तांत्रिक ने दो महिलाओं को बीमारी से मुक्ति तथा संतान सुख देने का झांसा का झांसा दिया था।
पुलिस ने बताया कि मामले में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बहनों ने गत 4 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल पर रहने वाले तांत्रिक ने उनके साथ अश्लीलता की है। दोनों बहने प्रतिदिन स्थल पर दर्शनों के लिए जाती थी। जिन्हें देखकर आरोपी ने अपने तंत्र मंत्र के जरिए फायदा दिलाने का झांसा दिया। इसमें दोनों महिलाएं झांसे में आ गई। जिन्हें तांत्रिक ने एकांत में बुलाकर अश्लील हरकत की। जहां से दोनों बहने बच कर निकल गई। पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस दौरान दोनों पीड़ित महिलाओं के न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार ढोंगी तांत्रिक को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।