सऊद सईदी का जन्मदिन हर्षोल्लास से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया

Sameer Ur Rehman
3 Min Read

Tonk News । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सऊद सईदी (Saud saidi)का जन्म दिवस शनिवार को टोंक जिला मुख्यालय पर रक्तदान शिविर, गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरण, फल वितरण और गायों को चारा डालने सहित कई कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।


इसमें सबसे अलग रंग से मनाया रफीक़ कायमखानी ,वासिद नूर देशवाली,बिलाल ,मुंशद ,इमरान ने गरीब बच्चों को खिलोने, मिठाई और केक को रफीक़ ने अपनी कार पर ग़रीब बच्चों पर बिठाकर केक कटा और उनको दुलार किया।

 

कांग्रेस पीसीसी सदस्य सऊद सईदी के जन्मदिवस पर कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने टोंक सआदत अस्पताल में कांग्रेस युवा नेता रामकेश मीणा तालपुरा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 21 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

साथ ही बाल कल्याण समिति में विरासत बालकों को फल व बिस्किट वितरित किया। इसके साथ ही सोनवा रोड कच्ची बस्ती में पार्षद गायत्री चौरसिया, रामदेव गुर्जर, राहुल सैनी, रूपनारायण चौधरी, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव मूलचंद बैरवा और पवेलियन ग्राउंड में कृष्ण कुमार टांक (पींटू टांक) की ओर से गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। इसके साथ ही दूधिया बालाजी गौशाला में गायों को चारा डाला गया।

Saud saidi

https://fb.watch/aRao4DG9eG/

पीसीसी सदस्य सऊद सईदी के जन्मदिवस पर उनके आवास पर सुबह से देर शाम तक कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग ने कांग्रेस पीसीसी सदस्य सऊद सईदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने का तांता लगा रहा।

कांग्रेस नेता सऊद सईदी के जन्मदिन के मौके पर टोंक पंचायत सुनीता फागणा, नगर परिषद सभापति अली अहमद, राजस्थान सरपंच संघ उपाध्यक्ष हंसराज फागणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह मुकुल, सदस्य दूग्ध समिति टोंक डायरेक्टर अशोक चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश चौरासिया, जिला परिषद सदस्य संपत गुर्जर महुआ, हंसराज गुंजल, पार्षद सुनील बंसल, ब्लॉक कांग्रेस देहात संगठन महासचिव फोजुराम मीणा, मनोनीत पार्षद सूरज चौधरी, छोटू लाल मेहरा, पोलुराम मीणा, पूर्व उपसभापति सलीम उद्दीन खान,

Saud saidi

उपभोक्ता होलसेल पूर्व चेयरमैन मोहनलाल गुर्जर,
निजी शिक्षण संस्था संघ की ओर से गोरधन हीरोनी, अजीत सिंहल, शब्बीर नागौरी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल चन्देल, जिला उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौधरी, शैलेश गुर्जर, युसूफ यूनिवर्सल केदार चौधरी, पार्षद शब्बीर अहमद, पार्षद कमर अहमद, रशीद भाई इंटक, ग्राम विकास अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष प्रहलाद चौधरी

सऊद सईदी

, युवा जाट महासभा जिला अध्यक्ष राजेंद्र डारवाल, जिला माली समाज तहसील अध्यक्ष अचलेश सैनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामअवतार टांक, तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर सैनी,

मोहन बागड़ी, पूर्व सरपंच रामराय गुर्जर, जगदीश गुर्जर लहन, पूर्व डीआर कैलाशी मीणा, रामप्रसाद चोपड़ा सहित कई लोगों ने कांग्रेस पीसीसी सदस्य सऊद सईदी के आवास पर जाकर उन्हें माला एवं साफा बंधवा और गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/