गांधी जयंती पर कांग्रेस की होगी देश भर में जनसभाएं

liyaquat Ali
2 Min Read

 

नई दिल्ली। देश में चुनावी राजनीति अपने चरम पर है। भाजपा की ओर से अटल बिहारी
वाजपेयी की मासिक पुण्यतिथि मनाए जाने के बाद कांग्रेस ने भी इसके

काउन्टर में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को लेकर पूरे देश में
कार्यक्रम करने का फैसला किया है।

इसकी शुरुआत वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक से की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी CWC की बैठक के लिए 2 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सेवाग्राम आश्रम जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस पूरे देश में प्रार्थना, शांति मार्च, जनसभा का आयोजन करेगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दी।

उन्होंने सत्ताधारी एनडीए पर धावा बोलते हुए कहा कि फासीवादी ताकतें सत्ता में
हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। पूरे देश में हिंसा और नफरत का महौल है। मोदी और उनके साथी जिन्हें गांधी की विचारधारा पर यकीन नहीं है, वो उनका नाम लेते हैं, लेकिन संदेश घृणा और हिंसा का पहुंच रहा है। वर्धा में महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की नींव रखी थी।

सेवाग्राम गांव वर्धा से करीब 8 किलोमीटर दूर है। आश्रम के समीप एक
संग्रहालय है, जहां देश के स्वतंत्रता आंदोलन के स्मृति अवशेष संजोकर रखे
गये हैं। ओडिशा सरकार ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती इस साल दो अक्तूबर से दो
साल तक मनाने का मंगलवार को निर्णय लिया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *