नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष के पदभार समारोह में कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आव्हान

liyaquat Ali
2 Min Read

टोंक। कांग्रेस कमेटी निवाई के तत्वावधान में शनिवार को गंगा जमना गार्डन में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी का पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ।  मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के विकास में कोई कसर नही छोडी है।

 

भाजपा झूठे वादे करके सत्ता मे आई है। जिससे गरीब, मजदूर, किसान एवं सेठ साहुकार परेशान हो चुके है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनावों में सरकार कांग्रेस की होगी। जिसके लिए कार्यकर्ता अभी से ही कमर कस ले। अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता ने कहा कि भाजपा ने साढे चार साल से जनता को गुमराह कर रखा है। कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रशान्त बैरवा ने कहा कि बूथ व यूथ को मजबूती प्रदान करने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी होनी आवश्यक है। कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होगे तभी आने वाले चुनावों में कांग्रेस की सरकार सुनिश्चित है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास चौधरी ने कहा कि चुनाव में टिकिट किसी को भी मिले, कार्यकर्ताओं को उसी के लिए काम करना है। डॉ. विक्रमसिंह गुर्जर ने कहा कि आने वाले चुनावों में कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की नीतियों का विरोध करे। इस अवसर पर पीपलू ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल मीणा, प्रधान चन्द्रकला गुर्जर, मदन चौधरी, खेल-कूद प्रकेाष्ट के अध्यक्ष कमलकिशोर चौधरी, नगरपालिका उपाध्यक्ष पारस पहाड़ी, पूर्व विधायक कमल बैरवा, व्यापार प्रकोष्ट अध्यक्ष हंसराज गुर्जर, पूर्व सीआर सुखदेव गुर्जर, संजय कावट, पवन बोहरा, सुमित भगासरा, डॉ. राजीव तिलोटिया, सीताराम शर्मा, डीआर कर्मा चौधरी, पूर्व प्रधान अलका बैरवा, मणिन्द्र लोदी, जितेन्द्र चौधरी, विजेन्द्र कसाणा, सियाराम शर्मा, प्रवीण माणु, प्रदीप पारीक, रवि पारीक, सीताराम कटारा, सरपंच भंवर यादव, डॉ. विक्रमसिंह गुर्जर, सूरजनारायण भटट, बाबूलाल मीणा, राजेश भटट, राजेश पारीक, सुरेश आदि मौजूद रहे ।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *