केन्द्र की भाजपानीत जुमलो की सरकार,विकास तो दूर रहा उल्टे विकास अवरूद्व हुआ Read More »
टोंक(रोशन शर्मा)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता की अध्यक्षता में शनिवार को केन्द्र की भाजपानीत सरकार की चार साल की सालगिरह को विश्वासघात दिवस के रूप में घण्टाघर पर धरना दिया। जहां आयोजित जनसभा को पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्य मन्त्री नमोनारायण मीणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेन्द्र चौधरी ,प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रशान्त बैरवा,सऊद सईदी, पूर्व मन्त्री जकिया, निवाई के पूर्व विधायक कमल बैरवा,अब्दुल वहीद शहजाद,आत्माराम गोयल , आदि ने केन्द्र की भाजपानीत सरक ार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि चार साल में विकास तो दूर रहा उल्टे विकास अवरूद्व हुआ हैं। वक्ताओं ने कहा कि जनता से चुनावी वायदे करके सपने तो खूब दिखाये लेकिन काम कुछ नही किया ,यदि किया तो सिर्फ जुमलो से चार साल निकाले।
कांग्रेस ने कहा कि न तो महंगाई कम हुई न ही बेरोजारों को रोजगार मिला न ही किसानों की कर्जमाफी की गई। उन्होंने कहा कि चार साल में केन्द्र सरकार के पास विकास को बताने के लिए कुछ भी नही हैं सिर्फ जुमलो से ही काम चला रही हैं। जिस दौरान कांग्रेस के महावीर तोगडा,दिनेश चौरासिया ,एम लईक,जर्रार खॉन, शैलेन्द्र शर्मा,हंसराज गाता सहित काफी कांगे्रसजन मौजूद थे।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022