“रिफ्लेक्शन ऑफ लव” पुस्तक का विमोचन

Sameer Ur Rehman
3 Min Read

शहर के 27 साल के युवा लेखक रोहित कुमार शर्मा ने युवाओं के लिए प्रेम पर आधारित किताब ‘रिफ्लेक्शन ऑफ लव” (“Reflection of Love” ) लिखी है। इस पुस्तक का विमोचन व विमर्श कार्यक्रम टोंक टेल्स (Tonk Tales) में किया गया। विमोचन के इस कार्यक्रम में लेखन रोहित कुमार शर्मा ने अपने लेखन अनुभवों को साझा किए।

[शिक्षा विभाग – RPSC माध्यमिक शिक्षा विभाग की पदोन्नति समिति बैठक आयोजित]

रोहित कुमार टोंक जिले के ढूंडिया गाँव के निवासी हैं। रोहित के पिताजी किसान हैं। रोहित का कहना है की अभी “रेफ़्लेक्शन ऑफ लव” उनकी पहली पुस्तक है और जल्दी ही दूसरी पुस्तक भी हम सभी के सामने होगी। रोहित का कहना है की उन्हें शुरू से ही इंग्लिश में रुचि रही हैं। यहीं सबसे बड़ा कारण भी रहा इस पुस्तक को इंग्लिश में लिखने का। बचपन से ही इंग्लिश में कवितायें, कहानियाँ, नॉवल आदि पढ़ने में रुचि रही।

Book "Reflection of Love" released

जिसके चलते अपनी स्नातक बी. ए पूरी करी। जब कभी प्यार से संबन्धित कुछ विचार, सवाल मन में उठते तो कुछ ना कुछ उकेर देते।  वर्ष 2013 से रेफ़्लेक्शन ऑफ लव पुस्तक को लिखना आरंभ किया। जब लिखना शुरू किया तो कभी कभी लिखने का मन भी करता तो कभी कभी बीच में रुक भी जाता। जो भी विचार व तथ्य दिमाग में आते उन्हें मेरे परिचित लोगों से साझा करता। इन सभी के बीच बतौर शिक्षक प्राइवेट विद्यालय में जाता।

Book "Reflection of Love" released

इन सभी तमाम व्यस्तताओं के बीच समय निकाल कर इस पुस्तक को पूरा किया। इसे लेखन के दौरान मुझे हिंसात्मक प्रेम, लव-जिहाद, शारीरिक आकर्षण, झुटा प्रेम, आदि घटनाओं व समस्याओं का सामना करना पड़ा। कुछ घटनाए आए दिन अखबारों के माध्यम से जानने को मिलती उनसे विचलित होकर कुछ बिन्दुओं पर लिखने का प्रयास किया।

2013 से चली इस यात्रा में मेरे इन विचारों ने एक किताब का रूप लिया जिसे ड्रीम बूक पब्लिकेशन से प्रकाशित किया गया। इस पुस्तक को लिखने से लेकर प्रकाशित करने में मेरे शिक्षक रामराज योगी जी का बहुत सहयोग रहा जिनकी मदद से यह पूरी हो पायी। साथ ही साक्षी शर्मा जी द्वारा बहुत सहयोग रहा।

पुस्तक विमोचन के इस अवसर पर अशोक सक्सेना, मन्नू शर्मा, रामराज योगी, लेखिका निकिता विजय  साथ ही रोहित के परिवार के सदस्य, उनके मित्र, कम्यूनिटी थिएटर टोंक के साथी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/