राजस्थान में बीजेपी की विजय लहर: रामलाल शर्मा

Reporters Dainik Reporters
3 Min Read

टोंक)।  भाजपा जिला कार्यसमिति का आयोजन चौमू विधायक व प्रवक्ता रामलाल शर्मा के आथित्य व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला टोंक में किया गया। कार्यसमिति में आगामी दिनों में होने वाली जन आक्रोश यात्रा के कार्यक्रमो के बारे में विस्तार से बताया गया।

विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी की विजय लहर चल रही है। कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ भाजपा सडक़ से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ाई लड़ रही है और आगामी दिनों में जन आक्रोश रैली के साथ किसानों के साथ कर्जमाफी के नाम पर वादाखिलाफी, युवाओं के साथ वादा खिलाफी, रीट पेपर लीक, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा को लेकर आंदोलनों और रैलियों के जरिए जनता के बीच जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे राजस्थान में 2023 में अब तक की सबसे बड़ी जीत भाजपा की होगी और यह जीत हमेशा के लिए एक नया इतिहास बन जाएगी। प्रदेश में भाजपा की जीत में सबसे बड़े कारक मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां होंगी। संगठन के सशक्तिकरण के लिए नवाचारों के साथ विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में एंटीइन्कंबेन्सी का माहौल है।

भाजपा राजस्थान में सरकार बनाने के बाद राजस्थान को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा ने कहा कि टोंक जिला कार्यसमिति का आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देगा और इस कार्यसमिति से मिशन 2023 और 2024 के विजय संकल्प को पूरा करने के लिए मंथन, चिंतन और रणनीति के साथ संकल्प लेंगे, जिसे हम संगठन के सशक्तिकरण, पन्ना, बूथ की अभेद्य रणनीति और जमीनी मजबूती के साथ पूरा करेंगे।

टोंक जिले जन आक्रोश रैली निकालकर कांग्रेस सरकार की विफलताओं,अनीतियों को जनता के बीच मे जाकर उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों से टोंक में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,जिला प्रमुख सरोज बंसल,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, श्यामलाल जैन,सत्यनारायण चौधरी, पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर, लक्ष्मी जैन,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बडोलिया,जयपुर सह प्रभारी नरेश बंसल,जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़, बेनी प्रसाद जैन,सुभाष गालव, सन्त कुमार जैन, रामचंद्र गुर्जर, जिला मंत्री गणपत पहाडिय़ा, मोहन सिंह मेहरा,

रामकिशन सैनी, सत्यनारायण मीणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी शर्मा,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू टैंकर, एस टी मोर्चा राजकुमार मीणा,किसान मोर्चा श्योराज जाट,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, इन्दुशेखर शर्मा, विस्तारक विकास,अमित ,जयवीर,बीना छामुनिया,प्रधान सकराम चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा,

रामकिशन गुर्जर, किशनगोपाल जाट ,धोलू गुर्जर, नमोनारायण गौतम,महावीर गुर्जर, लक्ष्मीनारायण मीणा, राजेन्द्र राणावत, देवराज गुर्जर, दयाराम जाट,मदन सैनी, प्रताप सिंह, नंदलाल,त्रिलोक जैन,अनिल शर्मा,मंडल प्रभारी सत्यनारायण चंदेल, रामसहाय वर्मा,ओमप्रकाश गुप्ता,दीपक संगत,रतन चौधरी, प्यारेलाल यादव, शंकर पुनिया,कार्यसमिति सदस्य, यात्रा समिति, प्रकोष्ठ संयोजक  सहित अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.