टोंक (रोशन शर्मा)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री वी. सतीश गुरूवार को देवली के कानगढ़ पैलेस देवली में भारतीय जनता पार्टी टोंक व भीलवाड़ा जिले की संयुक्त बैठक लेंगे। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम को लेकर आयोजित की जाएगी। े।
भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री दीपक संगत ने बताया कि इस बैठक में टोंक एवं भीलवाड़ा जिले के सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, पंचायत समिति प्रधान, नगर परिषद सभापति, नगरपालिका अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला संगठन प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष, विधानसभा विस्तारक जिला विस्तारक पालक भाग लेंगे।