
जहाजपुर(आज़ाद नेब) भाजपा संगठनात्मक गतिविधियों को ओर अधिक सक्रिय करने के लिए भाजपा जिला प्रभारी दिनेश भट्ट की अनुशंसा से भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने जहाजपुर नगर मंडल अध्यक्ष भैरू टांक को नियुक्त किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टांक पूर्व में नगर पालिका के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। नागदी बचाओ आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वर्तमान में वार्ड नंबर पांच से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद मधु देवी टाक उनकी पत्नी है।
और विधायक गोपीचंद मीणा के करीबी माने जाते हैं। पूर्व में टांक समाज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
टांक के भाजपा नगर अध्यक्ष के नियुक्त होने पर भाजपाइयों ने साफा व माला पहनाकर उन्हें बधाई दी।