दलित समाज ने जताया रोष, सांसद जौनापुरिया का पुतला फूंका, सांसद ने टोंक एसपी के खिलाफ बोली थी अशोभनीय भाषा,

Firoz Usmani
2 Min Read

टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी)। टोंक एसपी ओम प्रकाश पर अशोभनीय भाषा प्रयोग कर कई तरह के आरोप लगाने के मामले में दलित समाज के कई संगठनों ने विरोध जताते हुए टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जोनपुरिया का पुतला फूंका। एसपी के आरोपों को सिद्ध ना करने पर सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है।

जानकारी के अनुसार अन्तरराष्ट्रीय अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति, अल्पसंख्यक, ओबीसी, बुद्धिष्ट महासभा भारत, बहुजन समाज पार्टी जिला युनिट टोक व भीम सैना के तत्वाधान में आज घन्टा घर पर टोंक सवाई माधौपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर भीम सेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा, बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, उपाध्यक्ष रामअवतार, सचिव बनवारीलाल सहित कई लोग मौजूद रहे। भीम सेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा ने बताया कि सांसद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर टोंक एसपी के खिलाफ अशोभनीय भाषा बोली। एसपी पर बजरी माफियाओं से सांठगांठ के आरोप भी लगाए। इसके साथ ही घुसखोर बताते हुए उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की है। इसके चलते समस्त बहुजन समाज के संगठनों में रोष व्याप्त है।

दलित समाज ने सांसद को चेतावनी दी है कि टोक सांसद ने पुलिस अधीक्षक पर जो आरोप लगाये है उनको 7 दिन में मय सबूत के पेश करे अन्यथा उक्त सभी संगठन जिला स्तर से पंचायत स्तर पर टोक सासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जायेगा।

क्या है मामला

दरअसल दो दिन पूर्व टोंक सवाई माधौपुर सांसद सुखबीर सिंह जोनपुरिया ने अपनी फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था। जिसमे वो टोंक एसपी ओम प्रकाश पर निशाना साधा था। वीडियो में एसपी का नाम लिए बिना सांसद ने कई आरोप लगाए थे। जिसमें ज़िले में बजरी करवाने सहित नोकरी से वीआरएस लेकर निवाई व चाकसू से भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ने की बात कही गई। सांसद ने एसपी के खिलाफ अशोभनीय भाषा भी प्रयोग की।

 

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।