अटल सेवा केन्द्र बना भाजपा कार्यालय
सरकारी मिटिंग नही अब भाजपा की बैठकें
टोंक(फिरोज़ उस्मानी)। सत्ता मिलने के बाद नेता अपने रसूख के चलते कोई भी कदम उठाने से नही हिचकते है, वो चाहे सही हो या गलत। ऐसी ही रसूखी का नजारा टोंक के भाजपा नेताओं में भी देखने को मिल रहा है। अपनी मनमानी के चलते भाजपा नेताओं न ट्रेजरी के सामने स्थित सरकारी अटल सेवा केन्द्र को राजनैतिक अखाड़ा बनाया हुआ है। ये अटल सेवा केन्द्र भाजपा पार्टी की सभी छोटी बड़ी बैठकें व मिटिंग के काम आ रहा है।
अटल सेवा केन्द्रों का मुख्य कार्य वेसे तो आमजन को सरकारी योजनाएं सुविधांए उपलब्ध कराना है, इनमें जनसुनवाई व सरकार अधिनस्थ बैठकों आदि कार्यो के लिए होता है। इन अटल सेवा केन्द्र में कोई भी पार्टी पदाधिकारी सगंठनात्मक कार्य नही कर सकता। बावजूद इसके टोंक इन अटल सेवा केन्द्रों में भाजपा पार्टी के नेता अपनी बैठकें आयोजित कर सरकारी नियम कायदों की धज्जियां उड़ा रहे है।
इसका नजारा सोमवार 18 जून को देखने को मिला है। ट्रेजरी के सामने स्थित अटल सेवा केन्द्र में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष गणेश माहूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें पार्टी के टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी व पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। जबकि ये बैठकें नियम विरूद्व है।