अनियंत्रित मंहगाई के विरोध में टोंक शहर ब्लाक कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान से जताया विरोध

Firoz Usmani
3 Min Read

Tonk News(फ़िरोज़ उस्मानी) आमजन से जुड़ा महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रही है।

इस क्रम में आज कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आहवान पर टोंक शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने देश में बढती मंहगाई के विरोध में हस्ताक्षर अभियान कर विरोध जताया। ये अभियान एक निजी पेट्रोल पम्प गॉंधी पार्क के पास टोंक से प्रातः 10 बजे शुरू किया गया। इस दौरान मंहगाई के विरोध में लिखे गये बैनरों पर अपने हस्ताक्षर कर कांग्रसजनों नें बढती मंहगाई पर विरोध प्रकट किया।

टोंक जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गाता के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर ब्लॉक संगठन महामंत्री मोहम्मद एहसान बाबा, जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मण गाता पूर्व जिला अध्यक्ष आत्माराम गोयल, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष पूर्व प्रधान अलका बैरवा, शहर ब्लाक अध्यक्ष अजीज कुरैशी, पूर्व जिला परिषद सदस्य मनिन्द्र बैरवा,

हंसराज गाता, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस जैबा खान, पार्षद कमर, शिक्षक कांग्रेस नेता मास्टर मेहमूद शाह, पूर्व शहर अध्यक्ष तुराब अली, फरीद टोपी वाले, सुभाष मिश्रा, हरिराम गूर्जर, कांग्रेस जिला प्रवक्ता जर्रार खान, इन्टक के अब्दुल रशीद,

जन सहायता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शब्बीर नागौरी, अख्तर सुलेमान, कमल साहू, मुराद गॉंधी, अबरार अन्सारी व फैजानुलहक सहित प्रमुख कांग्रेसजनों नें हस्ताक्षर मौजूद रहे। इस दौरान कोरोना गाईडलाइन का पूरा ध्यान रखा गया।

मोहम्मद एहसान बाबा नें कहा कि पैट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमतें खाद्य सामग्री की दरों में लगतार हो रही बढोत्तरी देश के गरीबों पर आर्थिक बोझ डालनें वाली है। केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों से देश की जनता त्रस्त है।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूर्व प्रधान अलका बैरवा प्रदेश उपाध्यक्ष जैबा खान नें महिला की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि घर परिवार ओर रसोई चलाना दूभर हो गया है। रसोई गैस की कीमतें दीनों दिन बढती जा रही हैं भाजपा की कथनी ओर करनी में अन्तर है जो भाजपा 300 से 350 की रैट होनें पर गैस सिलेण्डर वृद्धि पर आक्रोश व्यक्त करनें के लिए सड़को पर उतर आती थी, आज 860 रूपये की रसोई गैल सिलेण्डर होनें पर भी चुप्पी साधे हुए है।

किसानों की पीड़ा व्यक्त की

मनिन्द्र बैरवा नें किसानों की पीड़ा पर चिन्ता व्यक्त की, अजीज कुरेशी नें कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है इसे शासन में रहनें का अधिकार नहीं है।

वक्ताओं नें कोरोना काल में राजस्थान के साथ किये जा रहे भेद भाव पर गुस्सा जताया उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना का कुशल प्रबंधन कर रहे हैं शत प्रतिशत वेक्साीन के लक्ष्य की ओर कार्य किया जा रहा है। किन्तु केन्द्र सरकार समय पर वेक्सीन भी नहीं भैज पा रही है।

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।