टोंक के पक्का बंधा क्षेत्र में अलसुबह सड़क हादसे में 8 जनो की मौत, खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार,

Firoz Usmani
2 Min Read

Tonk(फ़िरोज़ उस्मानी)। टोंक सदर थाना इलाके के पक्का बंधा पुलिया के पास अलसुबह एक सड़क हादसे में 8 जनो की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही सोनी परिवार के थे। खाटूश्याम के दर्शन कर परिवार वापस अपने घर एमपी लौट रहा था। इनमे चार गंभीर घायलों को जयपुर रैफर किया है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के जीरापुर निवासी सोनी परिवार के 14 सदस्य दो गाड़ियों में सवार होकर खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे।

 

टोंक के सदर थाना क्षेत्र के पक्का बंधा के पास वो चाय नाश्ते के लिए रुके। चाय नाश्ता करने के बाद एक गाड़ी में सवार परिवार के कुछ सदस्य रवाना हुए। तभी पक्का बंधा पुलिया के पास पीछे से आ रहे एक ट्रोले ने उनकी गाड़ी के टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार 8 जनो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 4 पुरुष,2 महिलाएं व 2 बच्चे शामिल है।

वही 4 गंभीर घायलों को जयपुर रैफर किया है। हादसे में एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची बच गई है। हादसे की सूचना मिलते ही मोके पर टोंक एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा, डिप्टी चन्द्रसिंह रावत सहित सदर थाना पुलिस पहुची। घायलों व मृतको को सआदत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस चालक की तलाश में है। घटना की सूचना लगते ही परिवार के अन्य सदस्यों में कोहराम मच गया।

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।