टोंक
राष्ट्रीय एकता मिशन नई दिल्ली के सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. मोहित नवानी ने संगठन में अकबर खान की कर्मठता, निष्ठा, लगन व संगठनात्मक कार्यों में किये गये योगदान को मध्यनजर रखते हुए अकबर खान को राष्ट्रीय एकता मिशन रजि. के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनीत किया हैं।
अकबर खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. मोहित नवानी का इस नियुक्ति के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं इस राष्ट्रीय एकता मिशन के उत्तरदायित्व के पद की गरिमा को हमेशा बनाये रखुंगा एवं इस राष्ट्रीय एकता मिशन में एक राष्ट्रवादी, एक राष्ट्र सुरक्षा, देशभक्ति, देश की एकता अखंडता, अपराध मुक्त एवं देश की कौमी एकता को सदैव बनाये रखने के लिए कार्यरत रहूंगा एवं इस मिशन की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने का काम करूंगा।