देशभर से 18 राज्यों से आये लगभग 400 चित्रकार व मूर्तिकारों ने बिखेरा अपनी कला प्रतिभा का जादू

Reporters Dainik Reporters
5 Min Read

Tonk देशभर से 18 राज्यों से आये लगभग 400 चित्रकार व मूर्तिकारों ने बिखेरा अपनी कला प्रतिभा का जादू समापन कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रधानमंत्री की माताजी का चित्र बनाकर पुष्पों व मौन प्रार्थना से दी श्रद्धांजलि देश भर से 18 राज्यों से आये 400 चित्रकार व मूर्तिकारों ने बिखेरा अपनी कला का जादू ,कल्पना मैरिज गार्डन में आयोजित तीन दिवसीय 16 वें राष्ट्रीय कला पर्व का भव्य समापन समारोह एवं अवॉर्ड सेरिमनी का समारोह धूमधाम से विधिवत संपन्न हुआ ,

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजित सिंह मेहता पूर्व विधायक, अध्यक्षता वरिष्ठ चित्रकार धर्मवीर वशिष्ठ उदयपुर ने की, विशिष्ट अतिथियों चन्द्र वीर सिंह चौहान, खेमराज मीणा, हरिसिंह भाटी, धर्मेन्द्र राठौड़, डॉ. मणि भारती, रमेश काला, जमील निजाम, महेंद्र कुमार लूथरा रहें समापन समारोह में देश के कई राज्यों से आये चित्रकारों को राष्ट्रीय कला रत्न एवं राज्य कला रत्न से सुशोभित किया गया,

कार्यक्रम की अध्यक्षा अनु दासोत ने सभी अतिथि एवं कलाकारों काआभार प्रकट किया, कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर हनुमान सिंह खरेड़ा ने बताया कि इस वर्ष कला पर्व में श्री जगदीश पांडे राष्ट्रीय कला रत्न , श्री नागराज कुंभकार राष्ट्रीय कला रत्न , डॉक्टर हेमंत द्विवेदी राष्ट्रीय कला रत्न ,श्री हीरालाल गोहिल राष्ट्रीय कला रत्न ,डॉ विजय एम धोरे राष्ट्रीय कला रत्न , श्रीमती सुमित्रा अहलावत राष्ट्रीय कला रत्न ,श्रीमती सविता जितेश तांदले राष्ट्रीय कला रत्न ,श्रीमती सलिल चौहान राष्ट्रीय कला रत्न ,डॉ विनीता दहिया राष्ट्रीय कला रत्न, डॉक्टर प्रिंस राज राष्ट्रीय युवा कला रत्न ,

नरेश शर्मा राष्ट्रीय युवा कला रत्न ,हेमंत हरीभाऊ मोड़ राष्ट्रीय युवा कला रत्न, दीप धनंजय राष्ट्रीय युवा कला रत्न, रानी प्रसाद राष्ट्रीय युवा महिला कला रत्न ,शीतल आचार्य राष्ट्रीय युवा महिला कला रत्न ,महालक्ष्मी भालचंद्र पवार राष्ट्रीय युवा महिला कला रत्न, वामीका खन्ना राष्ट्रीय युवा महिला कला रत्न , डॉ राम सिंह भाटी राज्य कला रत्न ,गिरिराज यादव राज्य कला रत्न ,डॉक्टर मदन राजोरिया राज्य कला रत्न ,अनंता शांडिल्य राज्य महिला कला रत्न ,डॉक्टर सारिका कॉल राज्य महिला कला रत्न, डॉ वंदना जोशी राज्य महिला कला रत्न,

नीलम नियाजी राज्य महिला कला रत्न ,पुरखाराम मेघवाल राज्य युवा कला रत्न ,सचिन शंकर किन्नरया राज्य युवा कला रत्न ,डॉ प्रियंका वर्मा राज्य युवा महिला कला रत्न एवं तेजपाल सिंह व नरेश स्वामी कला रत्न सम्मान से सम्मानित किए गए, कार्यक्रम के सचिव पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में वरिष्ठ चित्रकार एवं विद्यार्थी चित्रकारों द्वारा बनाई गई दोनों श्रेणियों में से श्रेष्ठ 16 पेंटिंग का चयन कर नगद पुरस्कार राशि देखकर कलाकारों को प्रोत्साहित किया गया,

प्रतियोगिता के परिणाम में स्वतन्त्र चित्रकार श्रेणी में प्रथम सुभाष चंद्र द्वितीय रवि कुमार मंडावरिया, तृतीय नरेंद्र भाटी चित्रकार विधार्थी वर्ग में प्रथम हिमांशु सेन द्वितीय शिवानी सिंह, तृतीय मुरलीनाथ मूर्तिकला श्रेणी में प्रथम नितेश द्वितीय विकास कुमार, तृतीय प्रियांशु शर्मा जलरंग चित्रकार में ईशिका रहै

कार्यक्रम में मंच संचालन अजय मिश्रा, शाईस्ता खान चित्रकार महेश गुर्जर ने किया, कार्यक्रम मैं आयोजन समिति के जसवंत सिंह नरूका, राजेश शर्मा, पुष्पेन्द्र जैन, अनिल शर्मा , डॉ. मोनिका चौधरी,शैलेन्द्र सिंह भाटी, अजय मिश्रा, नरेन्द्र साहु, गुरूदयाल कुमावत,डॉ. मनोज टेलर, अजय कुमार सिंह, उमेश साहु, मोनू बंजारा, गिरिराज प्रसाद उपाध्याय शर्मा, शिप्रा सक्सेना, पूनम सालोदिया,महेश जागिड़,परसराम मीणा ,चित्रकार महेश गुर्जर नरेन्द्र साहू, डॉ.अन्नपूर्णा शुक्ला,

सतवीर भास्कर, पवन टाक, संदीप, विनय वेद, संदीप रावल , गुलाब कुमावत, विवेक काला, भगवान भडारी, धनराज सिंह राजावत, रामअवतार धाभाई, सत्यनारायण सेन, विशाल मेहता, आनंद भंडारी ,राजवीर सिंह चौधरी, शिवपाल चौधरी, रामसहाय जी चौधरी, बुद्धि प्रकाश जाट, उमा हाड़ा,आदि शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे!

राष्ट्रीय कला पर्व टोंक मे आगंतुक सभी कलाकारों तथा अतिथियों को फर्स्ट रैंक पब्लिकेशन सीकर राजस्थान के प्रधान संपादक गरिमा रैवाड़़ व लेखक बी एल रैवाड़़ की तरफ से प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तक सप्रेम भेंट दी गई ! इस अवसर सभी अतिथियों व समापन कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रधानमंत्री की माताजी का चित्र बनाकर पुष्पों व मौन प्रार्थना से दी श्रद्धांजलि

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.