देवली भांची गांव में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, सूचना पर सरपंच संघ उपाध्यक्ष हंसराज फागणा पहुंचे मोके पर…

Sameer Ur Rehman
1 Min Read

टोंक। टोंक जिले के देवली भांची गांव में आज अलसुबह अचानक अज्ञात कारणों से धनराज प्रजापत के टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग लग। आग लगने से गोदाम में रखा टेंट का सामान पूरा जलकर राख हो गया। अचानक लगी आग को देखकर मोके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं हो पाया।

जिससे टेंट हाउस के गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया। वही आग लगने की सूचना मिलने पर जनसेवक व राज्य सरपंच संघ के उपाध्यक्ष हंसराज फागणा मोके पर पहुंचे और सम्बंधित अधिकारियों को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण टेंट हाउस के गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। इस मामले को लेकर प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। कोशिश है कि पीड़ित धनराज प्रजापत को ज्यादा से ज्यादा मदद सहायता राशि मिले।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/