Tonk News। झारखंड राज्य में महातीर्थराज श्री सम्मेद शिखरजी के लिए आर्यिका 105 सूत्रमति माताजी ससंघ के पावन प्रेरणा एवं मंगलमय आशीर्वाद से 8 व 9 सितंबर को दो समूह में 1100 यात्री सम्मेद शिखरजी के लिए रवाना होंगे
पदमपुरा पद यात्रा संघ के हुकम चंद देवली वाले एवं पदम चंद कंटान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी पदमपुरा पद यात्रा संघ के तत्वाधान में 15वी बार 8 सितंबर एवं 9 सितंबर को दो समूह में लगभग 1100 यात्रियों के जत्थे श्री दिगंबर जैन नसिया से रवाना होंगे जो जयपुर से रेल द्वारा इसरी पारसनाथ होते हुए मधुबन पहुंचेंगे जहां पर 11 सितंबर को सामूहिक रूप से 27 km के पर्वत पर चरण वंदना के लिए छड़ेंगे।
संघ के राजकुमार छामुनिया व संदीप देवली ने बताया कि संघ कार्यालय में प्रतिदिन यात्रा की तैयारी हेतु मीटिंग आयोजित की जाती है, जिसमे वीरेंद्र शिवाड़िया, सुनील आंडरा, मनोज छामुनिया, राजेश बोरदा वाले मनोज फागी, सुनिल कपड़े, राजेश हाड़ीगाव, अशोक श्यामपुरा, रमेश गोटा आदि संघ के लोग सम्मिलित रहे