Tonk News (फ़िरोज़ उस्मानी) सोहेला वन नाका टीम ने मोरो का शिकार करने वाले एक आरोपित श्योजी मोग्या को पकड़ा है। आरोपित कई समय से मोरो का शिकार करता था। सोहेला वन नाका प्रभारी आत्माराम जाट ने बताया कि 13 मार्च को सिसोला ग्राम में मोरों का शिकार होने को सूचना मिली थी। जिस पर सोहेला वन नाका टीम पहुची तो आरोपित वहां से फरार हो गया।
मोके से वन विभाग की टीम ने 5 मृत मोर बरामद किए। भागने के दौरान आरोपित का मोबाइल वन नाका प्रभारियों के हत्थे चढ़ गया। मोबाइल के आधार पर इसकी तलाश की गई। आज जब वो वापस सिसोला ग्राम की और आया तो वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपित आरोपी श्योजी मोग्या ने दो दिनों में 8 मोरो का शिकार किया था।