टोंक में तीन पॉजीटिव केस और आए कोरोना पॉजीटिव की संख्या 147 हुई, कुल सेम्पल 5429

liyaquat Ali
1 Min Read

Tonk News । जिला कलेक्टर के.के.शर्मा ने बताया कि जिले मे अब तक 5429 व्यक्तियों के सेम्पल लिए गए है। जिनमें 147 व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाए गए है। शनिवार को तीन पॉजीटिव केस सामने आए है। 338 का परिणाम प्रतिक्षा में है। संस्थागत क्वारेंटाइन सेन्टर में 24 व्यक्ति है।

जिला कलेक्टर ने बताया कि टोंक शहर में 9 सर्वे राउण्ड के तहत सर्वे टीमों द्वारा कंटेनमेंट जोन में 1 लाख 73 हजार 976 घरों के 10 लाख 40 हजार 939 व्यक्तियों का सर्वे किया जा चुका है। इनमें आइएलआइ के केस 1 हजार 140 है। इसी प्रकार बफर जोन में 1 लाख 44 हजार 627 घरों के 8 लाख 44 हजार 340 व्यक्तियों का सर्वे किया गया है। इनमंे आइएलआइ के 217 केस है।

उन्होने बताया कि आईएलआई मरीजों की क्लोज मोनिटरिंग की जा रही है। अगर किसी व्यक्ति में लक्षण दिखाई देते है तो चिकित्सक टीम भेज कर स्क्रीनिंग व सेम्पलिंग की कार्यवाही की जाती है। वर्तमान में 4792 लोग होम आईसोलेशन में है। कुल 46 हजार 737 व्यक्ति होम आइसोलेशन में रखे गए थे। जिनमंे से 41 हजार 945 व्यक्तियों ने होम आइसोलेशन की 14 दिन की अवधि पूर्ण कर ली है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.