टोंक में कोविड 19 के मामले हुए 115, प्रशासन के लिए 6 पॉजिटीव कर्मचारी चुनोती

liyaquat Ali
1 Min Read

टोंक(फ़िरोज़ उस्मानी)। टोंक में कोविड 19 का कहर नही थम रहा है, 10 और पॉज़िटिव सामने आ गए है, आज कुल 17 पॉजीटीव मामले सामने आ गए है। सुबह 7 कोरोना पॉजिटीव आए थे, जिसमे 6 पॉजिटीव अलग अलग डिपार्टमेंट के कर्मचारी है,इनमे सआदत हॉस्पिटल, 2 सर्किट हाउस व 1 तहसील कर्मचारी है। जिसके बाद प्रशासन के हाथ पावँ फुले हुए है।

दस नए पॉज़िटिव सभी बमोर गेट क्षेत्र से ही है। इनमे 8 पुरुष, 2 बालिकाएं है, जिनमे एक 2 वर्ष व दूसरी 5 साल की बालिका है। कब आंकड़ा 115 पर पहुँच गया है।

अब तक केवल बमोर गेट ही हॉट स्पॉट बना हुआ था। अब 6 कर्मचारियों के पॉजिटीव मिलने के बाद समस्या खड़ी हो गई है। इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर जांच करना अब प्रशासन के लिए चुनोती बन जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.