Tonk News । टोंक जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को जिले के दो लोगों की रिपोर्ट और कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से एक फूलबाग बहीर तथा दूसरा निवाई के डांगरथल निवासी है।
सआदत अस्पताल टोंक के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नविन्द्र पाठक ने बताया कि बहीर निवासी पॉजिटिव 12 साल का लड़का है, जिसके नमूने जयपुर लिए गए थे। इसके अलावा दूसरा पॉजिटिव निवाई के डांगरथल निवासी सांगानेर थाने में किसी मामले में गिरफ्तार था। ऐसे में उनके नमूने जयपुर में पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिला कलक्टर के.के.शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 5937 लोगों के सेम्पल लिए गए हैैं। जिनमें से 156 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं 185 का परिणाम आना बाकी है। संस्थागत क्वारंटीन सेन्टर में 8 लोग हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजीटिव से नेगेटिव होकर स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 132 पहुंच गई है। सआदत अस्पताल से 10 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।