Tonk News (फिरोज़ उस्मानी)। पुरानी टोंक थानाअन्तर्गत कृषि मंडी के पास स्थित तिब्बती मार्र्केट में कार व मैक्स गाड़ी की भीड़ंत में एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कृषि मंडी चौराहा के पास एक मैक्स गाड़ी तेज़ रफ्तार से मारूती कार को टक्कर मार दी।
तैज रफ्तार से गाड़ी कंबल व गर्म कपड़े बैचने वाले दुकानों में घुस गई। दुकान में सो रहे व्यक्ति अमील पर गाड़ी चढ़ गई। जिससे उसकी पसलियां व हाथ फैक्चर हो गया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन से दोनों गाडिय़ों को निकाल कर कस्टडी में लिया है।