टोंक जिले के व्याख्याता शाहीन अफरोज अबुल कलाम आजाद सम्मान से सम्मानित

liyaquat Ali
1 Min Read

Tonk News / Dainik reporter (फ़िरोज़ उस्मानी) : टोंक जिले के व्याख्याता शाहीन अफरोज को मध्य प्रदेश देवास में मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्म दिवस समारोह में आज मौलाना अबुल कलाम आजाद सम्मान से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

ये सम्मान सज्जन सिंह वर्मा केंद्रीय मंत्री पर्यावरण और लोक निर्माण मध्य प्रदेश, हाटपिपलिया विधायक  मनोज चौधरी, सुप्रीम कोर्ट वकील एहतेशाम व देवास के एसपी के हाथों दिया गया है।

व्याख्याता शाहीन अफरोज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में कार्यरत है। इनके साथ मोहम्मद शुजात उल्लाह ह्यूमैनिटी फाउंडेशन हैदराबाद और भावना डेहरिया माउंट एवरेस्ट पर्वतारोही को भी सम्मानित किया गया है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.