Tonk / इनरव्हील क्लब का निशुल्क कैंसर जाँच चिकित्सा शिविर सम्पन्न

liyaquat Ali
2 Min Read

Tonk News : इनरव्हील क्लब टोंक  और भगवान  महावीर कैंसर एवं रिसर्च हॉस्पिटल के द्वारा निशुल्क  चिकित्सा  शिविर में  3  दर्जन से अधिक  महिला और पुरुषो ने अपनी जाँच करवाई, जिसमे 2 महिलाओ में कैंसर  के सिस्टम पाए जाने के संकेत लगने पर  उन्हें आगे की जाँच के लिए जयपुर बुलाया गया है।   शिविर में महिलाओ के लिए पैप  स्मीयर  चेकअप,  वेट चेकअप,  ब्लड प्रेशर चेकअप,   ब्लड शुगर चेकअप  किया गया।

इससे पूर्व विजयवर्गीय धर्मशाला में आयोजित इस शिविर में कैंसर विशेषज्ञ  डॉ पवन अग्रवाल ,   महिला  चिकित्सक  श्रुति भार्गव  ओरल कैंसर  की जाँच के लिए डेंटल सर्जन  डॉ हरीश सिंघल ,और जनरल फिजीशन  डॉ नितेश भास्कर ने  अपनी सेवाएं दी। डॉ श्रुति भार्गव   ने वंहा मौजूद महिलाओ से संवाद  करते   हुए  उन्हें कैंसर  के खतरों से आगाह करते हुए उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा की महिलाओ को स्तन में गांठ या  आकर में परिवर्तन ,मासिक धरम के बाद रक्तस्राव ,भूख या वजन में कमी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए ये कैंसर   के  आरम्भिक लक्षण है।

डॉ भार्गव ने कहा कि 40  वर्ष की आयु के बाद महिलाओ को वर्ष में एक बार मेमोग्राफी अवश्व करवानी चाहिए। ज्यादातर स्तन की गांठ कैंसर  की नहीं होती हे उन्होंने कहा की प्राम्भिक अवस्था में कैंसर  का पता चलने पर उसका निदान संभव हे।   भगवान  महावीर कैंसर एवं रिसर्च हॉस्पिटल के द्वारा  6 महीने की वेलिडिटी वाले फ्री मेमोग्राम कूपन  भी  दिए गए  जिसके अंतर्गत कोई भी महिला हॉस्पिटल जाकर फ्री चेकअप करा सकती हे। ये टेस्ट लगभग 2000  रूपये की लागत का होता है।

इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रिचा सिंघल ने भगवान  महावीर कैंसर एवं रिसर्च हॉस्पिटल के डॉक्टर सहित उनकी 10  सदस्यी  नर्सिंग टीम का आभार प्रगट किया गया। इस अवसर पर सुमन गोगिया ,ममता गर्ग लक्समी जैन,रिज़वाना कलीम,रेखा जाजू , सोनिया राजावत मीता गर्ग  मंजू गर्ग सुशीला जैन ,सुशीला  गुप्ता , रितू विजय सोहिनी मुंद्रा ,कमलेश अग्रवाल मोनू जैन ने अपनी सराहनीय सेवाएं दी।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.