Tonk -गणतंत्र दिवस पर 41 प्रतिभाओं का उत्कृष्ट कार्यो के लिए होगा सम्मान

liyaquat Ali
3 Min Read

Tonk News – गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय खेल स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह 2020 जिले की विभिन्न सेवाओं में उत्कृष्ट कार्यो के लिए 41 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा ।

जिला कलेक्टर के.के.शर्मा ने बताया कि डॉ. विजय लाल बैरवा,व्याख्याता राउमावि करेडाबुर्जुग, किशनलाल टेलर प्रधानाध्यापक राउमावि चांदसेन, कृष्णा चौधरी प्रधानाचार्य राउमावि कोहना पुरानी टोंक,शाहिन अफरोज व्याख्याता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई, किशन लाल खटीक वार्ड बॉय, नरेन्द्र कुमार जैन पंचायत प्रसार अधिकारी कलेक्ट्रेट टोंक, अब्दुल सलीम सहायक कर्मचारी कोषाधिकारी कार्यालय ,शाहरूख खांन कनिष्ठ लेखाकार कोषाधिकारी टोंक,सुरेन्द्र सिंह वरिष्ठ सहायक पुलिस अधीक्षक कार्यालय टोंक, रामलाल बैरवा वृक्षपालक,सुश्री कोमल कुमावत कनिष्ठ अभियंता जल संसाधन उपखण्ड़ मालपुरा अनुभाग टोरडी सागर, ओमप्रकाश सैनी सीडीपीओं टोंक, प्रहलाद मीणा वित्तीय साक्षरता सलाहकार अग्रणी बैंक प्रबंधक को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा ।

इसी प्रकार कोमल शर्मा छात्रा, मौहम्मद आसिम खिलाड़ी, अब्बास सईदी खिलाडी, अशोक चौधरी फिल्म निर्माता,किरण बैरवा किशोरी बालिका शिव शिक्षा समिति, गायत्री महावर समाज सेविका लाडो परियोजना,बाबूलाल वर्मा शाखा प्रबंधक बीआरकेजीबी टोंक,शैतान मीणा फायरमेन,राधेश्याम माली सहायक कर्मचारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय ,शैलेन्द्र शर्मा पंचायत सहायक राउमावि छान,चौथमल महावर लेखाधिकारी कलेक्ट्रेट, रामअवतार सैन सहायक कर्मचारी कलेक्ट्रेट, ओम प्रकाश शर्मा भू-अभिलेख निरीक्षक तहसील पीपलू, पूरण सिंह चौहान भू- अभिलेख निरीक्षक तहसील निवाई

रामकिशन मीणा सहायक प्रोग्रामर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय टोंक,रामकिशोर मीणा सहायक प्रशासनिक अधिकारी पंचायत समिति निवाई,जहीर आलम जिला समन्वयक एक्शन एड,दिनकर विजयवर्गीय अध्यापक ,अतीक खां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जिला परिषद टोंक,राधेश्याम वर्मा सहायक प्रशासनिक अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय टोंक,कमलेश लक्षकार पीईओं पंचायत समिति निवाई,रतनलाल हैड कॉन्सटेबल पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय टोंक, संजय किशन बैरवा सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग उपखण्ड़ प्रथम टोंक,छीतरलाल शर्मा व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहरवाडा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा ।

जिला कलेक्टर के.के.शर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा भेजीे गई सम्मानित कार्मिकों में चंाद देवी खटीक आशा सहयोगिनी आंगनबाडी केन्द्र डाबरकंला को प्रशंसा पत्र एवं विद्या शर्मा आशा सहयोगिनी ऑगनबाडी केन्द्र हिसामपुर, ममता शर्मा आशा सहयोगिनी आंगनबाडी केन्द्र खेडूल्या खुर्द टोडारायसिंह, कमलेश कंवर आशा सहयोगिनी आंगनबाडी केन्द्र खंडवा निवाई को प्रशंसा पत्र एवं नकद पुरूस्कार राशि से भी सम्मानित किया जाएगा ।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.