Tonk / भोले बाबा की जय-जय के साथ शिवालयों में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना

liyaquat Ali
1 Min Read

Tonk News (फिरोज़ उस्मानी)। जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में भोले बाबा की जय-जय के साथ शिवालयों में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शहर के प्राचीन ऐतिहासिक मंशापूर्ण भूतेश्वर महादेव मंदिर में विशेष रोशनी की गई। जहां पर गुरुवार को दिनभर शिवभक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना व अभिषेक किया। और झांकिया सजाई गई। इसी तरह प्राचीन ओंकारेश्वर महादेव मन्दिर विकास समिति के कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बाबा रामदेव मन्दिर मेहगंाव से कलश यात्रा भव्य घोड़ी नृत्य के साथ मन्दिर पहुंचेगी, जहां पर दोपहर 2 बजे पंचामृत जलाभिषेक, दोपहर 3 बजे प्रसाद वितरण एवं सायं 7 बजे महाशिवरात्रि पूजन किया जाएगा।

महशिवरात्रि पर्व पर अमरनाथ महादेव दूधिया बालाजी संत आश्रम टोंक के भी महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। दूधिया बालाजी संत आश्रम के संत रामजी बाबा ने बताया कि 21 मार्च को सुबह 8 बजे रूद्राभिषेक एवं श्रृंगार होकर भोग की झांकी सजाकर महाआरती की जाएगी और इसके बाद भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.