Tonk / बॉलीवुड अभिनेत्री सरगम खांन पहुची टोंक, अकबर खांन ने किया स्वागत

liyaquat Ali
1 Min Read

Tonk News (फिरोज़ उस्मानी)।  बॉलीवुड अभिनेत्री सरगम खांन कोटा से जयपुर एअर-पोर्ट जाते समय अध्यक्ष, रेल लाओ संघर्ष समिति अकबर खान के कार्यालय पर पहुंची। अकबर खान ने अभिनेत्री सरगम खान का स्वागत करते मालांए पहनाकर गुलदस्ता भेंट किया। अकबर खान ने उनके अभिनय की तारीफ करते हुए उनकी सराहना की।

photo 02 1

अकबर खान का कहना था कि उन्होंने उनकी कई फिल्में देखी है। हांलाकि ये औपचारिक भेंट थी। सरगम खान किसी कार्य से कोटा से जयपुर एअर-पोर्ट के लिए रवाना हुई थी। बीच में अकबर खान के आग्रह पर वो उनसे मिलने रूकी थी।

अभिनेत्री सरगम खान बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी है। इसके साथ ही कई टीवी शौ में में काम किया है। सरमग खान ने फिल्म परवाने, जय किशन, जान पर खेलकर, पुलिस पब्लिक जैसी मशहूर फिल्मों में अपने अभिनय का लौहा मनवा चुकी है।

साथ ही टीवी शोॅ यह दिल के रिश्ते सहित कई प्रोगामों में कार्य कर चुकी है। इस मौके पर जावेद खांन, इरफान शेख, शाहिद भाई, मोहम्मद हारून रंगरेज, रहमतुल्लाह बैग, बंटू पठान, शाहिद लाहौरी, आशीष ग्वाला, जाफर अली, फारुख पठान आदि मौजूद थे।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.