5 साल लगातार एक पोस्ट पर रहे पदाधिकारियों का रिपीटेशन नहीं होगा – डोटासरा

Sameer Ur Rehman
4 Min Read

जयपुर। कांग्रेस चिंतन शिविर में लिए गए फैसलों पर चर्चा के लिए राजधानी जयपुर में 2 दिन कांग्रेस कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संबोधन हुआ और उसके बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के धन्यवाद भाषण के बाद कार्यशाला का समापन हो गया। इधर कार्यशाला के समापन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया कि 15 अगस्त से पहले प्रदेश में छह लाख पदाधिकारी बना देंगे। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जिला-ब्लॉक और गांवों में जाएंगे और कार्यकर्ताओं से चर्चा करके संगठन को मजबूत करेंगे। पीसीसी चीफ ने कहा कि 52 हजार बूथों पर 11 लोगों की कार्यकारिणी बनाएंगे। ग्राम पंचायतों में 21 लोगों की कार्यकारिणी बनाएंगे और इसके अलावा मंडल कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा।

13 जिलों की कार्यकारिणी जल्द होगी घोषित

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि 13जिलों की कार्यकारिणी जल्द घोषित की जाएगी। कार्यकारिणी कांग्रेस चिंतन शिविर में लिए गए फैसलों के मुताबिक बनाई जाएगी। पीसीसी चीफ ने कहा कि इस बार संगठन का नया स्वरूप लोगों के सामने आएगा।

पदाधिकारियों का नहीं होगा रिपीटेशन

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि लगातार 5 साल से एक ही पद पर काम करने वाले पदाधिकारियों का रिपीटेशन नहीं किया जाएगा और 2 पदों पर रहने वाले कार्यकर्ताओं को एक पद से इस्तीफा देना होगा। कल भी कई पदाधिकारियों के इस्तीफे हुए थे।

कार्यशाला में 26 लोगों ने लिया चर्चा में भाग

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि 2 दिन चली कार्यशाला में 26 लोगों ने चर्चा में भाग लिया। जिनमें से 50 फ़ीसदी वो नेता है जो 50 वर्ष की आयु से कम हैं। कांग्रेस चिंतन शिविर में जो 50 फ़ीसदी युवाओं को भागीदारी देने की बात कही थी उसकी पालना सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले 52 हजार बूथों पर कांग्रेस के बीएलए बनाएंगे जो सरकारी बीएलओ के साथ कॉर्डिनेशन करके काम करेंगे।

हमारे पास से 26 विधायकों का समर्थन

राज्यसभा चुनाव में खरीद फरोख्त की आशंका को लेकर पीसीसी चीफ डोटासरा ने दावा किया कि हमारे पास के 126 विधायकों का समर्थन है और हम तीनों सीटें जीतेंगे, अभी कई तरह की अफवाह चलेंगे और दबाव भी होंगे लेकिन हमारे कार्यकर्ता किसी से डरता नहीं है।

बीजेपी का संविधान में विश्वास नहीं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र में फासिस्ट लोगों की सरकार है। बीजेपी का संविधान और लोकतंत्र विश्वास नहीं है। ईडी – सीबीआई और इनकम टैक्स का दुरुपयोग तो इनके लिए सामान्य बात हो गई है, जहां -जहां चुनाव होते वहां पर इस तरह के हथकंडों का उपयोग करते हैं। राज्यसभा चुनाव चल रहे हैं और 2 विधायकों को नोटिस दे दिए गए हैं। गहलोत ने कहा कि राज्यसभा के तीनों सीटें जीतेंगे। हॉर्स ट्रेडिंग की चाल कामयाब नहीं होगी और बीजेपी को शिकस्त खानी पड़ेगी।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/