रिजर्व बटालियन 6वीं एवं 9वीं की ओर से कई कार्यक्रम हुए

Manish Bagdi
1 Min Read

देवली।

सीआईएसएफ की 6वीं एवं 9वी रिजर्व बटालियन की ओर से जल शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।

           इस दौरान चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा शहर में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। वाहिनी परिसर में बल सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। जिसमें जवानों ने जल के सदुपयोग करने व जल के महत्व की शपथ ली। इस दौरान वाहिनी परिसर में लगभग 500 फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर कमाण्डेंट बी. आर. ढाका ने कहा कि पेड़-पौधे तथा जल मानव जीवन के लिए अहम महत्व रखते हंै। इसलिए हमें अधिकाधिक पौधारोपण करना चाहिए। साथ ही पानी की बचत करनी चाहिए। इस मौके पर उपकमाण्डेंट एस.एस. दलाल समेत कई अधिकारी तथा बल सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *