
जहाजपुर (आज़ाद नेब) पंचायत समिति सभागार में आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार कैंप का आयोजन किया गया।
जिसमें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील जांगिड़ एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती पाराशर एवं द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्राम साथिनों को विधिक जानकारी दी।
रिसोर्स पर्सन सुनीता मीणा ने जानकारी देते हुए कहा कि महिला पर होते अत्याचार, दहेज प्रताड़ना, लड़ाई झगड़ा, मारपीट होने पर महिलाओं को न्याय की गुहार लगानी चाहिए। डर कर घबरा कर घर के अंदर नहीं बैठना चाहिए।
अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। महिला पर अत्याचार दहेज प्रताड़ना लड़ाई झगड़े मारपीट से संबंधित सभी कानूनी धाराओं के बारे में जानकारी दी गई।
एवं महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। इस इस दौरान कैंप में तकरीबन 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम साथिन मौजूद रहीं।