Body Found-बांध क्षेत्र में युवक का शव तैरता मिला, जयपुर निवासी था युवक

Manish Bagdi
2 Min Read

बांध क्षेत्र में युवक का शव तैरता मिला, जयपुर निवासी था युवक

देवली।

बीसलपुर बांध क्षेत्र से गायब हुए जयपुर निवासी एक युवक का 36 घंटे बाद शनिवार सुबह जल विस्तार में तैरता हुआ शव मिला। युवक गुरुवार शाम से ही दिन से गायब था। जिसकी परिजन 2 दिनों से तलाश कर रहे थे।

                  पुलिस ने बताया कि लाल बहादुर नगर जयपुर निवासी विवेक पुत्र रमेश चंद शर्मा गुरुवार शाम बीसलपुर बांध आया था। वह घर पर बिना बताए आया था। इस दौरान वह कार छोड़कर डेम की तरफ घूमने निकल गया। इस दौरान डेम सीसीटीवी कैमरे में शाम 6 बजे तक फुटेज में विवेक दिखाई दिया। इसके बाद विवेक गायब हो गया। इस दौरान विवेक के साथ आए ड्राइवर ने उसकी काफी खोजबीन की। इसके बाद शुक्रवार देर शाम तक परिजन बांध क्षेत्र व बीसलपुर वन क्षेत्र में तलाश करते रहे।

               लेकिन विवेक का कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह बांध के जल विस्तार में एक शव तैरता दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाहर निकाला। शव के कपड़ों से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त विवेक शर्मा निवासी जयपुर के रूप में की गई। इधर पुलिस ने परिजनों को विवेक के शव मिलने की सूचना दी। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *