टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया आज टोंक पहुँचे जहाँ भाजपा पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का हेमू सर्किल पर भव्य स्वागत किया। सतीश पूनियां ने बताया कि पार्टी का कार्यकर्ता और मजबूत हो इसके लिए हमने 6 अप्रैल तक सभी बूथों के पन्नों तक पहुचेंगे। अभी हमें 42 हजार बूथों से 52 हजार बूथों तक पहुँचना है। इसी के तहत जो टोंक में आज विशेष बैठक रखी है ऐसी बैठक पूरे राजस्थान में होगी। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ने मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी थूक कर चाटने का काम करती है, वो तो कहते थे ‘ठठेरे की बिल्ली’ खुड़कों से नहीं डरती, लेकिन सीबीआई की जांच से ही डर गई।
वहीं सचिन पायलट और गहलोत के ऊपर भी पूनिया ने दो टूक बयान देते हुए कहा कि आपसी लड़ाई से ही कांग्रेस खुद को खत्म कर लेगी विपक्ष पूरी ताकत से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। वहीं एक बार फिर से भाजपा में सीएम का चेहरा कौन होगा के सवाल पर पूनियां ने वसुंधरा को किनारे रखते हुए कहा कि भाजपा सीएम का चेहरा पार्टी के नेताओं ने तय कर लिया है,भारतीय जनता पार्टी का चेहरा कमल का फूल है, ये सब पार्टी तय करेगी। सब मिलजुल कर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।
बैठक में जिला प्रभारी अशोक सैनी,जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा,विधायक कन्हैया लाल चौधरी, जिला प्रमुख सरोज बंसल,पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता, राजेन्द्र गुर्जर,गणेश माहुर,दीपक संगत,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर, लक्ष्मी जैन,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,प्रभू बाडोलिया,पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल जैन, शंकर लाल ठाडा, सतीश चंदेल, नरेश बंसल,रामसहाय वर्मा, महावीर शर्मा,जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़, सुभाष गालव,संतकुमार जैन,रामचंद्र गुर्जर, रेखा जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू टैंकर,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट,मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, किशनगोपाल जाट,राजेश शर्मा, रामकिशन गुर्जर, शैलेन्द्र जैन,जिला मंत्री गणपत पहाड़िया सहित भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी,मोर्चा महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।