Tonk News (फ़िरोज़ उस्मानी)- कोतवाली थाना पुलिस ने आज 3 पुराने वारंटियों को गिरफ्तार किया है।इन्हें न्ययालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कोतवाली थाना प्रभारी विजय शंकर शर्मा ने बताया कि बड़ा तख्ता निवासी टिन्नी उर्फ रोशन पुत्र पुष्कर वर्ष 2014 से फरार था। इसे कोतवाली कांस्टेबल रामविलास ने बड़ा कुँआ क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
इसी तरह चैक अनादरण मामले में जिला उधोग केंद्र के सामने रहने वाले भरत सिंह पुत्र दशरथ सिंह भी फरारी काट रहा था। इसे डिपो क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इसी कड़ी में अर्जुन सोनी ने भी न्यायालय में समपर्ण किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज गया है।