विदेशी विद्यार्थियों के दल ने मॉडल स्कूल देवली का किया भ्रमण

Manish Bagdi
2 Min Read

सामाजिक मुद्दों पर की चर्चा

देवली।

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल देवली में शुक्रवार को नीदरलैंड, चीन, ग्रीस, पौलेण्ड से आए विदेशी विद्यार्थियों के 10 सदस्यीय दल ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

          इस दौरान विदेशी छात्रों के दल ने मॉडल स्कूल की छात्र-छात्राओं से लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, बालिकाओं से जुड़ी समस्याओं, बाल विवाह, दहेज प्रथा व उनके समाधान पर बातचीत की। प्रधानाचार्य रीना शर्मा ने बताया कि 10 सदस्यीय दल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों से रूबरू हुआ। दल सदस्यों ने भारत व विदेशों की सामाजिक समस्याओं को जाना व उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की।

जिसमें ग्रुप डिस्कसन व निर्णय की भी प्रक्रिया अपनाई गई। विदेशी विद्यार्थियों ने अपने देश की संस्कृति से भी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों को परिचय करवाया। साथ ही भारतीय संस्कृति व स्थानीय रीति रिवाजों, रहन-सहन की जानकारी प्राप्त कर प्रभावित हुए। अंतरराष्ट्रीय संस्था आइसेक के तत्वावधान में यह रूरल विजिट रखी गई।

इसमें विदेशी स्कॉलर क्लॉडिया, क्रिस्ट, जॉनी, एस्मी सदस्य ने आइसेक मेम्बर प्रियांशी के साथ विभिन्न खेलों व डिस्कसन के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक समस्याओं व उनके निराकरण की संभावनाओं को समझाया। विद्यार्थियों ने बताया कि विदेश मेहमानों से बात करके व उनके सामने अपना अपना प्रस्तुतिकरण देकर अच्छा लगा है। साथ ही विदेशी संस्कृति व उनकी समस्याओं को भी जानने का उन्हें मौका मिला। इस दौरान अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजीव शर्मा कोमा वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम अमित पांचाल दुर्गा लाल रेगर समेत स्कूल सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *