टोंक/पीपलूभा। रत के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों तथा देश के सबसे बड़े नवाचारी गतिविधियां समूह द्वारा छत्तीसगढ़ में सह राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मिट 2022 का आयोजन हुआ। कक्षा शिक्षण हो रोचक नवाचारी, गुणवत्तापूर्ण हो
शिक्षा सरकारी के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जयकिशनपुरा शिक्षक एवं पीपलू निवासी दिनकर विजयवर्गीय, राउमावि हनोतिया शिक्षक अब्दुल वाजिद को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक सम्मिट 2022 से सम्मानित किया गया हैं। दोनों शिक्षकों को यह सम्मान डाक द्वारा प्राप्त हुआ हैं।
यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों, कोविड 19 के बाद लर्निंग गेप की पूर्ति के लिए किए गए प्रयासों के संदर्भ में मिला हैं। उल्लेखनीय हैं कि दिनकर विजयवर्गीय हाल ही में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2022 से भी सम्मानित हुए हैं। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के चलते अब तक सैकड़ों पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
पीपलू। राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित शिक्षक दिनकर विजयवर्गीय।