तंगधार में हिमस्खलन में खेतड़ी और चूरू के दो जवान शहीद खेतड़ी

liyaquat Ali
2 Min Read

Jaipur news – खेतड़ी (Khetri )उपखंड के हरडिय़ा (Hardia) के लाडले राजेंद्र सिंह और चूरू जिले के साहवा तहसील के कमल कुमार उत्तरी कश्मीर के तंगधार (Tangdhar) में हिमस्खलन होने से शहीद हो गए। शहीद राजेंद्र का शव गुरुवार को उनके पैतृक गांव आना था,लेकिन समाचार लिखे जाने तक प्रशासन और पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

उपखंड अधिकारी शिवपाल जाट ने बताया कि अभी कोई विभागीय सूचना नहीं मिल पाई है। आला अधिकारियों को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। हरडिया की ढाणी ढहरवाला के रहने वाले राजेंद्र उत्तरी कश्मीर तंगधार में जाट रेजीमेंट-2 में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। वह,2001 में देश सेवा करने के लिए जाट रेजीमेंट में भर्ती हुआ था।

शहीद के चाचा जगदीश सिंह ने बताया कि राजेंद्र पिछले करीब आठ साल से जम्मू-कश्मीर में ही तैनात होकर देश सेवा कर रहा था। वह दो माह की ट्रेनिंग में दिल्ली आया था। इसके बाद करीब दस दिन की छुट्टी काटकर 15 दिन पूर्व ही तंगधार गया था। शहीद राजेंद्र घर से जाते समय बेटे के दशोठन पर आने की कहकर गया था। शहीद के 14 वर्ष की बेटी अंशु है और एक चार माह का बेटा है। शहीद के पिता रोहताश कृष्णिया का करीब आठ साल पूर्व और माता रजकौरी का करीब तीन साल पूर्व देहांत हो चुका है। शहीद  का छोटा भाई किशनलाल है,जो गांव में ही रहकर खेती करता है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.