
Tonk news (फ़िरोज़ उस्मानी)। कोविड 19 से बचाव के लिए लोग अपने अपने अंदाज में संदेश दे रहे है, लॉक डाउन होने के चलते लोग घरों में रहकर लोगों को जागरूक संदेश वाइरल कर इस महामारी से लड़ने को प्रेरित कर रहे है। इसी के तहत शिव शिक्षा समिति रानोली, द्वारा सेव द चिल्ड्रन के सहयोग से संचालित परियोजन ”शादी बच्चों का खेल नहीं” के तहत गठित सोहेला किशोरी फेडरेशन समूह की प्रियंका बैरवा, रामधणी बैरवा, ममता बैरवा भी ऐसा ही संदेश देती दिखाई दे रही है।
दिवार लेखन, एवं पैटिंग के माध्यम से जागरूकता का संदेश दे रही है। इसके साथ ही रामधणी बैरवा, प्रियंका बैरवा, ममता बैरवा, एम आई एस अधिकारी पूनम जोनवाल, कार्यकर्ता धोली वर्मा, पिंकी बैरवा ने संदेश दिया, व लोगो को जागरूक किया है। इसका कहना है कि मास्क का प्रयोग करे व बार-बार साबुन से हाथ धोये घर में रहे सुरक्षित रहे।