भरतपुर के बुद्ध की हाट क्षेत्र दो समुदायों के दो गुटों के बीच हुए पथराव

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

भरतपुर / राजेन्द्र शर्मा जती। राजस्थान में भरतपुर के बुद्ध की हाट क्षेत्र की कसाई गली में बीती रात दो समुदायों के दो गुटों के बीच हुए पथराव के बाद आज क्षेत्र में भारी पुलिस बल के बीच शांति का माहौल है। पुलिस ने बुद्ध की हाट क्षेत्र व कसाई गली में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को प्रतिबंधित कर स्थानीय निवासियों की गतिविधियों पर निगरानी के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए है।

बीती रात हुए पथराव में करीब 3 लोगो के घायल हो जाने के साथ करीब 15 लोगो को राउंडअप किये जाने की जानकारी भी प्राप्त हुई है।

सोमवार रात करीब 10 – 11 बजे हुए इस बबाल के तुरंत बाद जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने मौके पर केम्प कर दोनो गुटों के साथ समझाईस के साथ हालात को नियंत्रण में कर बबाल को बढ़ने से रोक दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर शहर के बुध की हाट क्षेत्र की कसाई गली में दो समुदायों के दो गुटों के बीच तनाव ब पथराव के पीछे एक गुट की तरफ से मनाया जा रहा जश्न मुख्य कारण रहा।

मिली जानकारी के अनुसार सितंबर 2013 में बुध की हाट में इसी जगह दो समुदायों के बीच मास की दुकानों को बंद कराने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में उस समय भी पथराव में काफी नुकसान हुआ था। दोनों ओर से मथुरा गेट थाने में मामले भी दर्ज कराए गए थे।

इसके बाद अब सोमवार को एक गुट पर न्यायालय की ओर से जुर्माना लगाते हुए उन्हें बरी किया गया था। इसी को लेकर एक समुदाय की ओर से न्यायालय के निर्णय को लेकर जश्न मनाया जा रहा था। इसी जश्न को लेकर दोनों गुट आमने-सामने हो गए। और पथराव हो गया। पथराव के बाद एक गुट के लोग एकत्रित हो गए और दो बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.