कदम से कदम मिले तो, चकित हो गए लोग

Manish Bagdi
1 Min Read

स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, किया शस्त्र पूजन

Deoli News : शहर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) की ओर से विजयदशमी (VijayaDasmi) के मौके पर पथ संचलन(Path Sanchalan) निकाला गया। इसका शहर के कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत (Welcome) किया गया।


सुबह 9 बजे स्वयंसेवक अटल उद्यान स्थित पार्किंग स्थल पर एकत्र हुए। जहां अतिथियों की मौजूदगी शस्त्र पूजन किया गया। अतिथियों व पदाधिकारियों ने मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन में भाग लिया।

इस मौके पर मुख्य वक्ता मोहनसिंह ने कहा कि शांति की स्थापना के लिए शस्त्र पूजन व शक्ति की अराधना आवश्यक है। संगठित शक्ति से राष्ट्र की कई आंतरिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इस दौरान घोष के साथ पथ संचलन शुरू हुआ।

जो जहाजपुर चौराहा, छतरी चौराहा, गणेश रोड, ममता सर्कल होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस बीच कई स्थानों पर व्यापारियों व सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान विहिप के प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णगोपाल शर्मा, अशोक दुबे सहित सैंकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *