सदस्यता अभियान के लिए चलेगा विशेष अभियान

liyaquat Ali
3 Min Read
photo bjp logo

जयपुर

भाजपा के सदस्यता अभियान को 10 दिन पूरे हो जाने पर बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर अभियान की समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही जिला प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में अभियान की धीमी गति पर चिंता जाहिर करते हुए पार्टी नेताओं ने इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर बताया गया कि अब तक प्रदेश में 10 लाख सदस्य बन चुके हैं लेकिन कई जिलो में अभी तक 10 हजार से अधिक सदस्य नहीं बन पाए हैं। इसमें तय किया गया कि प्रत्येक बूथ पर ज्यादा सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को पार्टी सम्मानित करेगी।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हारे

बैठक में अभियान के सभी जिलों के प्रभारियों को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हारे हुए बूथों पर अभियान में ज्यादा फोकस करने के निर्देश दिए गए । साथ ही आगामी 20 जुलाई से 22 जुलाई तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय भी किया गया। इसमें जनप्रतिनिधि से लेकर विस्तारक बूथों पर जाएंगे और कार्यक्रमों का आयोजन कर सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम करेंगें। इस मौके पर सभी को हर बूथ पर 300 से अधिक सदस्य जोडऩे का लक्ष्य दिया गया।

पार्टी को पहले से ज्यादा सफलता मिली है

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए अभियान के प्रदेश संयोजक सतीश पूनिया ने कहा की अब तक अभियान में पार्टी को पहले से ज्यादा सफलता मिली है और पार्टी टारगेट से ज्यादा सदस्य बनाएगी। जयपुर और भरतपुर अभियान में सदस्य बनाने में आगे है। पूनियां ने  कहा है कि लोकसभा में हारे हुए मन की हताशा कांग्रेस के नेताओं केे चेहरे पर दिखाई दे रही है। इधर भाजपा सदस्यता अभियान से अपनी ताकत बढ़ा रही है उधर कांग्रेस भाजपा सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर केन्द्र सरकार की योजनाओं की कॉपी पेस्ट कर रही है।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि सदस्यता के आधार पर ही बूथ की ग्रेडिंग दर्ज की जाएगी। जिसके आधार पर सर्वव्यापी सदस्यता पर जोर देने की योजना बनाई गई है, कमजोर बूथों पर पदाधिकारियों को ध्यान देकर अभियान चलाया जाना है। चन्द्रशेखर ने कहा कि मोर्चो की कार्यशाला के बाद कैम्प सदस्यता में सहभागी बनाने हेतु जिला टीम को योजना बनानी चाहिए।

भाजपा के राष्टï्रीय  सह -संगठन मंत्री वी सतीश ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन पर्व का प्रारम्भ है और जीवन्त व मजबूत संगठन की प्रारम्भिक आवश्यकता मात्र है। जबकि मानवीय सम्बंधो की मजबूती से उन्नत संगठन की संरचना ही इसका लक्ष्य है जिससे राष्ट्र की वास्तविक व सार्थक प्रगति प्राप्त की जा सके।  बैठक को राष्ट्रीय सदस्यता सह संयोजक डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने भी सम्बोधित किया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *