Jaipur News -वाट्सएप के ग्रुप पर राहुल गांधी और एक समाज के बारे में अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में संजय सर्किल थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि करधनी निवासी सुनील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 21 लोगों का रावला भादवा के नाम से संचालित वाट्सएप ग्रुप में 9 गु्रप एडमिन है। कुछ दिन पहले इस गु्रप में पुष्पेंन्द्र नाम के सदस्य ने फोटो शेयर की थी। जिसमें राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी लिखी हुई थी।
इसी ग्रुप में इससे पहले एक समुदाय पर अभद्र टिप्पणी की हुई है। जिसके संबंध में चार दिन पहले ही वैशाली नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। इसमें पोस्ट करने वाला व्यक्ति खुद सरकारी कर्मचारी है और दूसरा किशोर न्याय बोर्ड का सदस्य है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।