
जयपुर। प्रदेश में घट रही है राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का इस्तीफा लिए जाने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व में जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को यह जिम्मेदारी देने का मन बनाया है। ऐसे में शेखावत का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनना लगभग तय है। शेखावत की नियुक्ति के पीछे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम माथुर का हाथ बताया जा रहा है हालांकि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने विश्वस्त श्री चंद कृपलानी या लक्ष्मीनारायण दवे में से किसी एक को यह पद देना चाहती है लेकिन राज्य में एंटी इनकंबेंसी फैक्टर को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शेखावत पर भरोसा जताया है।
संघ पृष्ठभूमि से आने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत PM मोदी के विश्वस्त सिपहसालार माने जाते हैं उनकी छवि स्वच्छ होने के साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच बैठना ही उन्हें सबसे अलग बनाता है। शेखावत नियुक्ति से 1 दिन पहले यानी 16 अप्रैल को ग्रीस के दौरे पर जाने वाले थे परंतु अमित शाह से बात होने के बाद उन्होंने अपना दौरा निरस्त कर दिया हालांकि अभी उनकी नियुक्ति की घोषणा नहीं हुई है पर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शेखावत की नियुक्ति से मुख्यमंत्री खेमा खुश नहीं है।
अब विधानसभा चुनाव में सिर्फ 6 माह का ही समय बचा है और भाजपा को अगली बार सत्ता मैं आने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है ऐसे में मुख्यमंत्री के प्रति कार्यकर्ताओं और जनता में नाराजगी को देखते हुए शेखावत पर दांव खेला जा रहा है संभवत इन की ताजपोशी की घोषणा आज शाम या शुक्रवार सुबह तक कर दी जाएगी।