Shahpura News ( मूलचन्द पेसवानी) । शाहपुरा के सेटेलाइट चिकित्सालय से फिजीशियन वरिष्ठ विशेषज्ञ डा. कालीचरण सौंकरीवाल को सेटेलाइट चिकित्सालय से कार्य व्यवस्थार्थ जिला चिकित्सालय कैकड़ी पदस्थापित करने के विरोध में भाजपाईयों ने रविवार को प्रदर्शन कर चिकित्सा मंत्री डा. रघु शर्मा के खिलाफ नारेबाजी का उनका पुतला फूंका।
बस स्टेंड से महलों के चैक तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया तथा बालाजी की छतरी चैराहा पर पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सात दिन में आदेश निरस्त नहीं किये गये तो शाहपुरा बंद करवा कर आंदोलन को तेज किया जायेगा।
प्रदर्शन के दौरान गर अध्यक्ष रघुनंदन सोनी , खुशीराम आचार्य ,लोकेंद्र शर्मा ,राजेश पारीक, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तारा चास्टा, प्रतिपक्ष नेता मोहन गुर्जर पार्षद प्रवीण सोनी ,बीरबल पवार रमेश मारू , लादूराम खटीक नाथू कोली राजेंद्र जांगिड़, कमल सोनी , जितेंद्र सेन ,युवराज सिंह पुष्पेंद्र कोली ,नरेश कोली, अरविंद सेन ,गोपाल घूसर, बबलू कोली, भाया कोली ,अशोक छिपा, राजाराम पोरवाल, चित्रांश शर्मा ,गोविंद कुम्हार ,लादू भील, मोनू छिपा ,प्रफुल शर्मा ,विठ्ठल शर्मा ,विनोद लक्ष्कार,मोहन सिन्धी ,राजेन्द्र खटिक,नवींन मराठा, कमलेश मुंडेतिया,प्रवीण सुखवाल, चेतन सिन्धी, बसंत वेष्णव, सत्यनारायणु तोल्म्बीया, सत्यनारायण छापरवाल, रामसहाय बिरला ,मनोज सोनी,नरेंद जैन, मुरलीधर शर्मा,राजेंद्र बोहरा ,भारत सिंह,राजेन्द्र शास्त्री, लाल चंद पराशर, लालानायक, दुर्गा कहार,रामा मेट आदी सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।