जनता की सेवा ही हम सभी का कर्तव्य है – सीपी जोशी

Reporters Dainik Reporters
4 Min Read

टोंक । भाजपा जिला संगठन की बैठक निजी महाविद्यालय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सी पी जोशी में मार्गदर्शन व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के संघनात्मक विषयो पर चर्चा हुई। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल कार्यसमिति,मंडल प्रवास,फोटोयुक्त बूथ समिति, पन्ना प्रमुख के बारे विस्तार से चर्चा हुई।

सांसद सी पी जोशी ने कहा कि भाजपा सशक्त मंडल,सक्रिय बूथ समिति, पन्ना प्रमुख से भाजपा मजबूत हुई हैं। कार्यकर्ताओं को अपने बूथों को मजबूत करना होगा जिससे आने वाले समय में पार्टी किसी भी स्तर से कमजोर न हो। भाजपा हर घर तिरंगा अभियान भी भाजपा मना रही है।

भाजपा का लक्ष्य हर घर पर तिरंगा लगे भाजपा का हर कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में लगा हुआ है।हम सब को मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को प्रभावी बनाना है।उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता का दायित्व संगठन को मजबूत करने एवं संगठन की हर गतिविधि को सक्रियता से निर्वहन करने का दायित्व बनता है।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से हर बूथ पर कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क शुरू करें।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को लगातार प्रवास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही हम सभी का कर्तव्य है।सभी पदाधिकारियो को जमीनी स्तर पर जनसेवा तथा जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें, ताकि केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज़्यादा से ज्यादा लोगों को मिले।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में लगा है। भाजपा का कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से ही आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में लगा है।

भाजपा की विचारधारा को हमे जन जन तक पहुँचाना है। हर स्थान व हर व्यक्ति तक हमे पार्टी की रीति नीति को पहुँचाना है। उन्होंने पार्टी के विस्तार, दृढ़ीकरण, अजेय के बारे विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि हमे संगठन व विचारधारा की ताकत से आगामी चुनाव जीतना हैं।व विजय को चिरंजीवी बनाना है।

इस पर भाजपा का कार्यकर्ता निरंतर लगा हुआ है।बैठक में जिला प्रभारी अशोक सैनी,सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, गणेश माहुर,श्यामलाल जैन,पूर्व विधायक राजेन्द्र गूर्जर, अजीत सिंह मेहता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर, लक्ष्मी जैन,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह,नरेश बंसल,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़,सुभाष गालव,रामचंद्र गुर्जर,बेनी प्रसाद जैन, दीपक संगत,

शिक्षक प्रकोष्ठ सह संयोजक नीलिमा आमेरा,ओमप्रकाश गुप्ता, जिला मंत्री गणपत पहाड़िया,बीना छामुनिया,ओबीसी मोर्चा रामसहाय वर्मा,जिलाध्यक्ष बबलू टैंकर, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण दायमा,जिला कोषाध्यक्ष सुनील जैन, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव,

 आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता,सत्यनारायण चंदेल,मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, महावीर गुर्जर, नमोनारायण गौतम, किशनगोपाल जाट,राजेश शर्मा,राजेन्द्र राणावत, देवराज गुर्जर, गोपाल सिंह,अनिल भारद्वाज, नंदलाल गुर्जर,प्रताप सिंह,अंजलि गुप्ता,रतनदीप गुर्जर, राजेन्द्र दाधीच,बादल मेहरा,राजू माहेश्वरी,रामकेश मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.