
Tonk News (फिरोज़ उस्मानी) – टोंक में नागरिकता संशोंधन कानून सीएए (CAA) व एनआरसी (NCR) के विरोध में आज मुस्लिम व विभिन्न संगठनों के साथ शामिल सभी धर्माे के लोगों ने मौन रैली निकाल कर एकता और अखंडता का सदेंश दिया।
इस मौन रैली में हजारों लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस की कड़ी निगरानी में ये जनसैलाब नायाब साहब की नाल से होती हुई, शहर के मुख्य बाज़ारों से होती हुई ईदगाह बहीर पहुची। जहंा एक जनसभा आयोजित की गई। शांति से निकले इस जनसैलाब को देखकर लोगों ने दांतों तलें अगँुली दबा ली। टोंक के इतिहास में ये अब तक सबसे बड़ी मौन रैली मानी जा रही है।
इस मौके पर चप्पें चप्पें पर पुलिस की माकूल व्यवस्था थी। रैली में मौजूद लोग अपने हाथों में सीएए व एनआरसी के विरोध के बैनर लेकर चल रहे थे। मुस्लिम संगठनों के अलावा भी कई संगठन भी समर्थन में थे। सभी धर्मो के लोग मौजूद रहें। इस मौन रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकता संशोंधन कानून सीएए व एनआरसी कानून को वापस लेना था। शांति से निकली इस रैली के बाद टोंक प्रशासन भी चैन की सांस ली।