सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई

liyaquat Ali
2 Min Read

Jahazpur News ( आजाद नेब) – जिला मुख्यालय पर प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती 3 जनवरी को समस्त माली सैनी समाज ,महात्मा ज्योति बा फुले फूल माली समाज संस्थान व नवयुवक मंडल माली खेड़ा के सयुक्त तत्वाधान में माता सावित्री बाई फुले चौराहा महिला आश्रम माली खेड़ा में धूमधाम से मनाई गई।

सावित्री बाई फुले ने अपने पूरे जीवन काल मे दलितों पिछडो उत्थान ,बालिका शिक्षा,किसानों के मार्गदर्शन,कुप्रथाओं के खिलाफ लड़ना,देश मे बालिका शिक्षा के लिए विद्यालय की स्थापना कर प्रथम भारतीय महिला शिक्षिका का गौरव प्राप्त किया।

दिनेश कुमार माली ने बताया कि मराठी कवियत्री,सामाजिक क्रांति की अग्रदूतऐसी महान नारी के जन्मदिवस पर माली सैनी समाज सहित कई वर्गों के लोगो ने इनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया व इनके जीवन से अवगत कराया।

माली सैनी समाज भीलवाड़ा ने इनके सम्मान में केंद्र सरकार से महात्मा ज्योति बा फुले व माता सावित्री बाई फुले को सयुक्त रूप से भारत रत्न देने व इनका जन्मदिवस 3 जनवरी महिला शिक्षिका दिवस घोषित करने की मांग की।

पुष्पांजलि अर्पित करने में पूर्व पार्षद नंद लाल माली,पार्षद विजय लढ़ा, पार्षद प्रतिभा माली,पूर्व पार्षद बंशी मोरी,अभियोजक राजकुमार माली,बार एसोसिएसन सचिव छोटू माली,युवा प्रदेश सचिव दिनेश कुमार माली,मंडल अध्यक्ष सुमित माली,संस्थान बद्री पारेता,पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मदन लाल,राजेन्द्र कच्छावा,गौरीशंकर सैनी,गोपाल गढ़वाल,प्रेम माली,नंदू माली,रोशन लाल,कमल मावर, राजकुमार,रमेश,पिरु ढिबरिया लालूराम,बाबू,किशन,कन्हैयालाल,लादूलाल,रतन,गोपाल गढ़वाल,कैलाश,गंगाराम,लालाराम,पुषालाल,संपत, बद्री डाबी,प्रभु,बबलू,रमेश राठौड़,सावर,सोहन लाल सहित अनेक फुले अनुयायियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.