संगीतमय श्री रामकथा शनिवार से राम नाम सुमिरन ही मुक्ति कारक- स्वामी प्रकाशानंद

liyaquat Ali
2 Min Read

Bhilwara ( मूलचन्द पेसवानी ) – श्री रामकथा महोत्सव सेवा समिति, ओ सेक्टर के तत्वाधान एवं श्री बनवारी शरण जी काठिया बाबा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली लगातार 11वी नव दिवसीय श्री रामकथा की शुरुआत शनिवार को प्रात 10.30 बजे विशाल कलश यात्रा के साथ श्री सहजानंद आश्रम, कुम्भा सर्किल के पास, आजाद नगर से होगी। शोभायात्रा सांवरिया मंदिर, आजाद नगर ए व बी सेक्टर के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुंचेगी।

शुक्रवार को बरखेडी धाम, जावरा (म.प्र.) से भीलवाड़ा पधारे स्वामी श्री प्रकाशानंदजी महाराज ने सहजानंद आश्रम में सांयकालीन भक्ति सत्र को संबोधित करते हुए कहा की राम नाम का सुमिरन ही मुक्ति कारक है। राम नाम की महिमा का गायन करते हुए कहा कि राम से भी बड़ी उनके नाम की महिमा है। इस नाम ने लाखो प्राणियों को तारा है, इसी भाव श्रद्धा के साथ हम भी इस नाम का सहारा ले तो भव से पार हो जायेंगे।

समिति के अध्यक्ष विष्णु कुमार जडिया(छीपा) ने बताया की शोभायात्रा प्रात 10.30 बजे श्री रामायण जी की पोथी की पूजा के साथ शुरू होकर आजाद नगर की गलियों में भ्रमण करती हुई लगभग दोपहर 1 बजे कथा पांडाल पहुंचेगी। यहाँ शोभायात्रा का भव्य स्वागत कर कथा की विधिवत शुरुआत पंडित श्री रमाकांत दाधीच के निर्देशन में व्यासपीठ की पूजा के साथ होगी। प्रथम दिवस को कथा का समय दोपहर 1 बजे से साय 4.15 बजे तक रहेगा, उसके पश्चात् महाआरती कर प्रथम दिवस की कथा को विश्राम दिया जाएगा। रामकथा के प्रथम दिवस पर श्री रामकथा महात्म्य, रामचरित मानस ग्रन्थ का परिचय आदि पर राम कृपा से संवाद होगा। श्री रामकथा का वाचन 4 जनवरी से 12 जनवरी तक दोपहर 1 से सांय 5 बजे तक अम्बेश हॉस्पिटल के पीछे, सिखवाल भवन के सामने वाले ग्राउंड में, पन्नाधाय सर्किल के पास, आजाद नगर में होगा।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.