Sachin Pilot: राज्यसभा चुनाव के बाद सचिन पायलट बनाए जा सकते हैं मुख्यमंत्री, उच्च स्तर पर मंथन तेज

Sameer Ur Rehman
3 Min Read

जयपुर (Jaipur)। प्रदेश में जून माह के अंत में चार राज्यसभा सीटों पर हो रहे चुनाव के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) को मुख्यमंत्री पद से नवाजा जा सकता है, इसे लेकर कांग्रेस ने उच्च स्तर पर मंथन चल रहा है।

दरअसल इसकी एक वजह यह भी है कि सचिन पायलट (Sachin Pilot) एक राज्यसभा सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने की मांग आलाकमान से कर चुके हैं। इसके पीछे तर्क यह है कि अगर सचिन पायलट प्रियंका गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भिजवाने में कामयाब हो जाते हैं तो फिर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनवाने में प्रियंका गांधी तुरूप का पत्ता साबित होंगी और कांग्रेस आलाकमान भी चाह कर भी प्रियंका गांधी की डिमांड को मानने से इनकार नहीं कर पाएंगे। ऐसे में सचिन पायलट चाहते हैं कि प्रियंका गांधी राजस्थान से राज्यसभा जाए।

गहलोत को बनाया जा सकता कार्यकारी अध्यक्ष

सूत्रों की माने तो राज्यसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर दिल्ली भेजा जा सकता है, इसके पीछे वजह यह है कि इसी साल नवंबर में गुजरात और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर इन राज्यों के चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

वैसे भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व में गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रभारी रहते हुए बेहतर चुनाव प्रबंधन कर चुके हैं। सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपकर उन्हें विधानसभा चुनाव में भी फ्री हैंड दिए जाने की चर्चा है। गौरतलब है कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए पार्टी का एक धड़ा ही लगातार लॉबिंग कर रहा है।

वही 4 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव में संख्या बल के लिहाज से 3 सीटें कांग्रेस पार्टी खाते में जाएंगे और 1 सीट बीजेपी खाते में जाएंगे इसीलिए सचिन सचिन पायलट 3 में से 1 सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को राजस्थान भिजवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/