रामनगर महिला मंडल की महिलाओं ने मनाया फागोत्सव

liyaquat Ali
1 Min Read


रासलीला के साथ हुआ महोत्सव का समापन


Shahpura News (मूलचन्द पेसवानी) । शाहपुरा कस्बे की रामनगर महीला मंडल की महिलाओ ने फाग महोत्सव मनाया। कस्बे के रामनगर काॅलोनी में फागोत्सव के दौरान महिलाओं ने आज बृज में खेली रे होली….., रंग मत डाल रे सांवरियांे.. आदि फाग के गीत गाते हुए फूलों से होली खेली। इस दौरान कृष्ण, राधा व सखियां बनी महिलाओं ने झांकियां सजाते हुए रासलीला की प्रस्तुती देते हुए फाग के गीतों पर सामूहिक नृत्य किया। महोत्सव का समापन कार्यक्रम में होली के रंग उड़ाकर किया। इस मौके पर रामनगर काॅलोनी की सभी महिलाओं ने भाग लिया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.